कविता लेखन में कालसी इंटर कॉलेज की रिंकी चौहान, सुहाना चौहान और अंतरा को राज्य स्तरीय पुरस्कार

कालसी। उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कविता लेखन प्रतियोगिता में पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कालसी की तीन छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने प्रथम, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए।

कक्षा 12 की रिंकी चौहान ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सुहाना चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, अंतरा को ‘पेड़ अगर जो मोह लगाते’ विषय पर जौनसारी भाषा में कविता लेखन के लिए सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विजेता छात्राओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाषा मंत्री खजानदास ने पुरस्कार प्रदान किए। प्रथम पुरस्कार के रूप में रिंकी चौहान को 7 हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार के रूप में सुहाना चौहान को 4 हजार रुपये और सांत्वना पुरस्कार के रूप में अंतरा को 3 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही छात्राओं को मोमेंटो, प्रमाण पत्र, डायरी और बैग देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सचिन असवाल, हिंदी प्रवक्ता केशव रावत और विद्यालय परिवार ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि छात्राओं की सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी रचनात्मक लेखन और स्थानीय भाषाओं के संरक्षण के लिए प्रेरणा मिलेगी।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *