जिला आयुर्वेदिक संगठन की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन, इनको मिली जिम्मेदारी

उत्तरकाशी: आयुर्वेदिक संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में आम सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी (पदेन संरक्षक) की उपस्थिति में सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

बैठक में निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया:

  • अध्यक्ष: डॉ. विरेंद्र चंद.
  • उपाध्यक्ष: डॉ. सुभाष चौहान.
  • उप सचिव: डॉ. अनुम पुरी.
  • कोषाध्यक्ष: डॉ. अजय प्रताप चौहान.
  • मीडिया प्रभारी (यमुनावेली): संदीप रावत.
  • मीडिया प्रभारी (गंगा क्षेत्र): कुलदीप नोडियाल.

सदस्यगण:

  • प्रवीन कुमार.
  • लोकेश.
  • महेश.
  • डॉ. एकता कांत.
  • हेमलता.
  • डॉ. मीनाक्षी बिष्ट.

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आयुर्वेदिक सेवाओं के विस्तार तथा जन-जन तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। नवगठित कार्यकारिणी से उम्मीद जताई गई कि वह संगठन के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *